ओबीसी के लिए जाति जनगणना में अलग कॉलम बनाने की मांग, सांसद विद्युत वरण महतो को सौंपा ज्ञापन
भारतीय ओबीसी विचार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात कर राष्ट्रीय जाति जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। मंच ने आग्रह किया कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाए, ताकि ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आ सके।
मंच के अध्यक्ष राम बल्लभ साहु ने कहा कि जब जातिगत जनगणना को संसद से सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है, तो ओबीसी की वास्तविक आबादी का आंकड़ा जानने के लिए अलग कॉलम होना आवश्यक है। महामंत्री सुजीत शर्मा ने इसे संवेदनशील विषय बताते हुए सरकार से गंभीरता से विचार करने की मांग की।मंच की ओर से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, चुनाव आयोग और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को भी मांग पत्र भेजा जा चुका है। सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर इस विषय को संसद में भी उठाएंगे।
मंच की ओर से झारखंड के अन्य सांसदों को भी ज्ञापन सौंपकर इस मांग को संसद में उठाने का आग्रह किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में संगठन सचिव जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेंद्र वर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

सीएसआईआर-एनएमएल में जनजातीय गौरव दिवस मनाया, पद्मश्री जमुना टुडू ने दिया वन संरक्षण का संदेश
बंगाल : नवंबर के तीसरे सप्ताह में चक्रवात की आशंका
उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
अब पाकिस्तान की तरफ से आतंकी हरकत होने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी बड़ा प्रहार होगा : रक्षा मंत्री
झारखंड बीजेपी में नई एंट्री, पवन साय बने संगठन महामंत्री