जेडएफ सीवीसीएस में 20 प्रतिशत बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान
जेडएफ सीवीसीएस इंडिया लिमिटेड और झारखंड स्टील मेटल एंड माइंस एम्प्लाइज यूनियन के बीच कर्मचारियों के बोनस को लेकर 20 प्रतिशत बोनस समझौते पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 36,720 रुपये और अधिकतम 44,820 रुपये बोनस मिलेगा। बोनस की राशि सितंबर माह के वेतन के साथ भुगतान की जाएगी।
समझौता वार्ता में प्रबंधन की ओर से रीजनल ऑपरेशंस ऑफिसर मुकुंद गोविंदराजन, हेड एचआर-इंडिया हरि गोविंद तिलक, प्लांट हेड कृष्ण मोहन चौरसिया, एजीएम-एचआर अंबुसेलवन जी और जमशेदपुर एचआर हेड राघव तिवारी शामिल हुए।
वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष भोगन मुर्मू, कोषाध्यक्ष राम हांसदा, कमेटी सदस्य रामदास मुर्मू, सचिव गौतम कुमार और एमडी अकरम राजा मौजूद रहे। बोनस समझौते से कर्मचारियों में खुशी है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को रांची आयेंगे
युवा केवल रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें: नितिन नवीन
भारत ने UN के नए वर्ल्ड मैप का समर्थन किया
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमाार सोनू का निधन
भारत-चीन सीमा वार्ता का 25वां दौर ,बैठक बीजिंग में होगी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दावा-आपत्ति को लेकर निर्धारित सुनवाई स्थलों का किया निरीक्षण