नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक विभागों की प्रयोगशालाओं में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने विभिन्न विभागों और प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विश्वविद्यालय की मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मास कम्युनिकेशन, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, नर्सिंग, फार्मेसी, विज्ञान सहित अन्य विभागों की प्रयोगशालाओं में विशेष रूप से पूजा-अर्चना की गई। पूजा समिति की ओर से सभी विभागों में धार्मिक अनुष्ठान को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। विश्वविद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना के उपरांत पूजा समिति द्वारा प्रसाद एवं भोग वितरण का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मोजिब अशरफ, अकादमिक एडवाइजर प्रो. दिलीप शोम, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. राकेश कुमार, डीन एकेडमिक अभिनव कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व शिक्षक मौजूद थे।

जमशेदपुर पोटका में श्री गणेश पूजा उत्सव में विधायक संजीव सरदार दो दर्जन पूजा पंडाल व आयोजन में आयोजनों में हुए शामिल
प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व अनुसंधान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और करियर बनने के लिए किया प्रेरित
‘शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक’ महिला सशक्तिकरण पर जोर
झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की बैठकझारखंड क्षत्रिय महिला संघ कदमा इकाई की रीता अध्यक्ष मनोनीत
समाजसेवी रानी गुप्ता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव
रेलवे ट्रैक पार करने पर RPF की सख्ती, डीडीयू मंडल में 2143 पकड़े गए; गया पोस्ट से 967 गिरफ्तारियां