झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की बैठकझारखंड क्षत्रिय महिला संघ कदमा इकाई की रीता अध्यक्ष मनोनीत
झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह के साथ सभी संरक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
बैठक में कदमा महिला इकाई के पुनर्गठन पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष के रूप में रीता विनोद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सीता सिंह , महासचिव मीनू सिंह के नाम का प्रस्ताव संरक्षिका पल्लवी सिंह द्वारा रखा गया।
बैठक में उपस्थित संघ की अध्यक्ष कविता परमार एवं महासचिव मंजू सिंह सहित देविका सिंह, आशा सिंह, कंचन सिंह, प्रतिभा सिंह, पूनम सिंह, सत्या सिंह, मंजू रानी सिंह, नीरू सिंह, रीना सिंह, सभी संरक्षिकाओं ने पल्लवी सिंह के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया।
निर्णय लिया गया कि 16 सितंबर को कदमा इकाई की पूरी कमेटी की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही मानगो एवं बर्मामाइंस में भी जल्द ही महिला कमेटी का गठन किया जाएगा।
बैठक में पूरे वर्ष संगठन द्वारा समाज को मजबूत करने हेतु किए जाने वाले कार्यों तथा विभिन्न इकाइयों को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

समाजसेवी रानी गुप्ता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव
रेलवे ट्रैक पार करने पर RPF की सख्ती, डीडीयू मंडल में 2143 पकड़े गए; गया पोस्ट से 967 गिरफ्तारियां
चर्च स्कूल बेल्डीह में ‘CONQUISTADOR 2026’ का भव्य आयोजन
गयाजी में एक दिन में 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड:छुट्टी से तय समय पर ड्यूटी पर नहीं लौटे, दबंगई दिखाने वाले थानाध्यक्ष भी निलंबित
एलबीएसएम कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 230 लोगों की हुई आंखों की जांच
वेलबा घाट नदी पर बनी पुलिया पानी के तेज बहाव में टूटी