‘शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक’ महिला सशक्तिकरण पर जोर
महिला कर्मचारियों एवं महिला ट्रेड यूनियन नेताओं को सशक्त बनाने और बदलते कार्यस्थल की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बुधवार को नेताजी सुभाष सभागार, TSUISL यूनियन, बिष्टुपुर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक’ रखी गई।कार्यक्रम का उद्घाटन TSUISL के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर ने किया। इस अवसर पर TMH की महाप्रबंधक विनिता सिंह, TSUISL की CHRO देवी पंथाला, टाटा स्टील की पूर्व HRM अधिकारी ज्योति पांडेय, चीफ TQM तृप्ति श्रीवास्तव, TSUISL यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, महासचिव CDS कृष्णा और कार्यकारी अध्यक्ष ए.एन. तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष डॉ. शाहनवाज आलम ने किया। विभिन्न सत्रों में महिला HR नेताओं ने आत्मविश्वास, कार्यस्थल पर अधिकार, नेतृत्व विकास, संवाद कौशल, निर्णय लेने की क्षमता और भविष्य के कार्यस्थल की चुनौतियों जैसे विषयों पर प्रतिभागियों से संवाद किया।
वक्ताओं ने कहा कि महिला कर्मचारियों की भूमिका केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उन्हें निर्णय लेने, नेतृत्व और रणनीतिक जिम्मेदारियों के लिए भी तैयार किया जाना जरूरी है। संगठन और ट्रेड यूनियन दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में JCAPCPL, टिनप्लेट, TSSSL, टाटा मोटर्स और टाटा पिगमेंट्स समेत टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों की महिला यूनियन नेताओं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए औद्योगिक कार्यस्थल पर महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और नेतृत्व के अवसरों पर चर्चा की। एआई और ऑटोमेशन से बदल रही कार्यस्थल की तस्वीर कार्यक्रम में भविष्य के कार्यस्थल को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि ऑटोमेशन, डिजिटलाइजेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव से औद्योगिक क्षेत्र में काम करने के तौर-तरीके तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में ट्रेड यूनियन की भूमिका भी केवल रोजगार सुरक्षा तक सीमित नहीं रह सकती। कर्मचारियों की employability बढ़ाना, भविष्य की जरूरतों के लिए उन्हें तैयार करना और बदलती परिस्थितियों में श्रमिक हितों की रक्षा करना भी यूनियन नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को समानता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ भविष्य के लिए मजबूत एवं समावेशी औद्योगिक कार्यबल तैयार करने की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के अंत में TSUISL यूनियन की सहायक सचिव संजू महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन ऐसे कार्यस्थल के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जहां महिलाओं को समान अवसर, सम्मान, सुरक्षा, अपनी बात रखने का अधिकार और नेतृत्व में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

कुष्ठ रोग अभिशाप नहीं, एमडीटी दवा से होता है इलाज : संजय सरदार
मौसम में बदलाव: दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड शुरू, राजस्थान और यूपी में तापमान गिरा, 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी
एफटीएस ने किया सेल का आयोजन, मात्र 20 रुपये में उपलब्ध वस्तुओं की खरीदारी को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में दिखा उत्साह
डीसी कार्यालय पहुंचे पुड़ीहासा के ग्रामीण, अभियंता और संवेदक के लोगो पर पैसे लेकर रास्ता छोड़ने व धमकी देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में नशा मुक्ति और मौखिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र
जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता