मुजफ्फरपुर में पार्सल वैन में लगी आग:ग्राहकों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र फ्लिपकार्ट कूरियर सर्विस की एक पिकअप वैन में आग लग गई। वैन का आधा हिस्सा और उसमें लदे लाखों रुपए के पार्सल जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन पार्सल लेकर नरसंडा चौक के पास अपने पहुंची थी। ड्राइवर के गाड़ी से नीचे उतरने के कुछ देर बाद वैन के पिछले हिस्से से आग की तेज लपटें और काला धुआं उठने लगा। इस दृश्य को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शी, राकेश साह और संजय ने बताया कि वैन में सैकड़ों कूरियर पार्सल लदे हुए थे। आग के विकराल रूप लेने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड ने स्थानीय युवाओं की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक पिकअप वैन का आधा हिस्सा और उसमें रखे अधिकांश पार्सल जलकर राख हो चुके थे। फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी वीरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वैन में ग्राहकों के कई कीमती सामान थे, जिनके नष्ट होने से कंपनी और ग्राहकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। वहीं, इस पूरे मामले पर डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी सफलता, महिला से चोरी हुई सोने की चेन बरामद
बिहार में घूसखोर अधिकारी का गजब शौक! रिश्वत में मांगी 37000 की वॉशिंग मशीन, विजिलेंस ने नौकर के साथ दबोचा
पश्चिम चंपारण में बच्चों से भरी स्कूल वैन गड्ढे में पलटी, ग्रामीणों ने बचाई 11 मासूमों की जान
राखी मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता, स्लम की बेटियों के लिए होगा कन्या पूजन
बारीडीह हाई स्कूल में 125 छात्रों व शिक्षकों की हुई नेत्र जांच
पटना छात्र आंदोलन में छाया 6 साल का आदित्य, बस की छत पर तिरंगा लेकर ‘बोला- सत्ता बदलेगी तो..