MBBS नामांकन को लेकर रिम्स में बढ़ी सीटें, 180 की जगह अब 250 सीटों पर दाखिला
रिम्स में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जारी है। बुधवार को नामांकन का दूसरा दिन है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस कोटे के विद्यार्थियों का दाखिला लिया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए रिम्स प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस वर्ष रिम्स में एमबीबीएस की सीटों में 70 की बढ़ोतरी की गयी है। पहले संस्थान में एमबीबीएस की 180 सीटें निर्धारित थीं, जिसे बढ़ाकर अब 250 कर दिया गया है। सीटों की संख्या बढ़ने से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले अधिक विद्यार्थियों को रिम्स में दाखिले का अवसर मिलेगा।
एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोतरी से मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों के लिए अवसर बढ़े हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

FSL भर्ती परीक्षा रद्द होने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सरकार और JPSC से जवाब तलब
झारखंड को 22 हजार करोड़ नुकसान का दावा
राँची में बिजली आपूर्ति मजबूत करने की तैयारी
छात्रों के लिए बड़ी राहत! पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की लास्ट डेट बढ़ी, 25 सितंबर तक करें अप्लाई
झारखंड कैबिनेट बैठक में चार प्रतियोगी परीक्षाओं के रद्द करने पर हो सकती है चर्चा
रांची यूनिवर्सिटी जॉब फेयर में 300 से अधिक छात्र शामिल, 105 को मिली नौकरी