झारखंड में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने किया सतर्क
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और मॉनसून के सक्रिय होने के कारण झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 13 से 15 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
13 अगस्त को रांची समेत गुमला, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
14 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में तेज हवा, वज्रपात के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी और बोकारो में येलो अलर्ट रहेगा।
15 अगस्त को रांची में बारिश अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 16 अगस्त को खूंटी, रांची के कुछ हिस्सों, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में एक जून से 12 अगस्त तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राजधानी रांची में भी सामान्य से नौ प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड के कई ज़िलों में अगस्त की शुरुआत से ही रुक-रुक कर बारिश
6 से 8 अगस्त: झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी
उत्तरी और मध्य भारत में लू का प्रकोप,IMD ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
झारखंड में 12 मई तक छाए रहेंगे बादल
झारखंड में गर्मी से राहत! तापमान सामान्य से नीचे गिरा