शिक्षक नियुक्ति मामले की जांच के लिए समिति को तीन महीने की अतिरिक्त मोहलत
प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति मामले की जांच कर रही वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को झारखंड हाई कोर्ट से तीन माह का अवधि विस्तार मिल गया है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद कमेटी को जांच पूरी कर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय देने का आदेश दिया। इसके साथ ही कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी का कार्यकाल भी तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है।
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि कमेटी को रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्धारित समय-सीमा 2 अगस्त को समाप्त हो चुकी है, जबकि जांच और मामले की सुनवाई अभी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में कमेटी ने हाई कोर्ट से अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया था।
कमेटी की ओर से कहा गया कि जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। इस पर अदालत ने अनुरोध स्वीकार करते हुए रिपोर्ट दाखिल करने की समय-सीमा तीन माह बढ़ा दी।
उल्लेखनीय है कि मीना कुमारी एवं अन्य की ओर से दायर 257 याचिकाओं से जुड़े प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति मामले में राज्य स्तरीय मेरिट से संबंधित तथ्यों की जांच के लिए हाई कोर्ट ने वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था। कमेटी की अध्यक्षता हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी कर रहे हैं। अब कमेटी को बढ़ी हुई अवधि के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट में प्रस्तुत करनी होगी।

टाटाकर्मी की गैरहाजिरी का फायदा उठाकार चोरों ने उड़ाए 50 लाख के जेवर, क्वार्टर में बड़ी चोरी
302.13 करोड़ रुपये से चमकेगी झारखंड की मिड-डे-मिल योजना, सबसे ज्यादा बजट पाने वाले जिले आए सामने
फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट