6 से 8 अगस्त: झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी
झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम लगातार बदला हुआ है और राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार दोपहर बाद भी कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 57 मिमी वर्षा सिमडेगा में हुई, जबकि खूंटी में 43 मिमी, हजारीबाग में 33 मिमी, रांची में 12 मिमी और कोडरमा में 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 अगस्त के लिए रांची, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, 7 अगस्त को खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और रांची के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है।
8 अगस्त को रांची, खूंटी और गुमला समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की है।

झारखंड में गुरुवार को बदलेगा मौसम
रांची समेत झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फिर बदलेगा मौसम
देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने मौसम का अलर्ट जारी किया
अगले 24 घंटे बेहद अहम, झारखंड और बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट
झारखंड में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने किया सतर्क
झारखंड के कई ज़िलों में अगस्त की शुरुआत से ही रुक-रुक कर बारिश