झारखंड में रांची समेत कई जिलों में कल बारिश के आसार
साइक्लोनिक सर्कुलेशन के छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने के कारण झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
शुक्रवार को रांची में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 2 अगस्त को रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, झारखंड में अब तक सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में राज्य में सामान्य रूप से 508.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 376.2 मिमी बारिश हुई है। पश्चिम सिंहभूम जिले में बारिश की स्थिति सबसे बेहतर रही है, जहां सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, रांची में अब तक सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
गढ़वा, चतरा, देवघर, पाकुड़ और कोडरमा जिलों में बारिश की स्थिति सबसे खराब बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 4 अगस्त तक राज्य में मौसम का हाल लगभग एक जैसा रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए