दानापुर में ट्रेनों में चोरी गिरोह का पर्दाफाश:3 बदमाश और दुकानदार गिरफ्तार, 3.9 लाख कैश, सोने-चांदी के गहने सहित कई चीजें बरामद
दानापुर रेल मंडल के पश्चिमी क्षेत्र में चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले एक गिरोह का रेल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के तीन बदमाशों और चोरी के जेवर खरीदने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लाख 9 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, चार मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए हैं। पाटलिपुत्र जंक्शन स्थित जीआरपी थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में रेल एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि इस मामले की शुरुआत पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी रीना गुप्ता की शिकायत से हुई। रीना गुप्ता ने 29 जून को सासाराम रेल थाना में मामला दर्ज कराया था।
अपनी शिकायत में रीना गुप्ता ने बताया था कि 27 जून को भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस से सासाराम से भभुआ की यात्रा के दौरान उनके ट्रॉली बैग से लेडीज पर्स चोरी हो गया था। पर्स में सोने-चांदी के जेवर, 10 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड रखे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के बड़ी झिटकिया निवासी हीरा कुमार को गिरफ्तार किया।

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल, 150 कर्मचारी शामिल
चक्रवाती मौसम और बाढ़ का रेलवे परिचालन पर असर, 11 जोड़ी ट्रेनों को किया गया रद्द
सीएसआईआर-एनएमएल में स्वच्छता अभियान का समापन
‘Breaking Bad’ फेम अभिनेता आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पाल्सी से थी जंग
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर तीन दिन का अवकाश
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सतत पर्यटन’ विषय पर कार्यशाला का भव्य आयोजन