आंध्र प्रदेश पुलिस-एसटीएफ ने पटना में मारा छापा, दो गिरफ्तार
बिहार एसटीएफ के इंटर स्टेट सेल और आंध्र प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में – छापेमारी कर दो वांछित अभियुक्तों – को गिरफ्तार किया है। इनमें बाकरगंज का रवि कुमार केशरी और जानीपुर के – गाजाचक महम्मदपुर का दीपक कुमार उर्फ अनिकेत शर्मा शामिल है। दोनों को गिरफ्तारी के बाद आंध्रप्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है।
एसटीएफ के अनुसार, दोनों
गिरफ्तार अभियुक्त आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एवं विशाखापत्तनम के कांडों में वांछित है। जून से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। मानवीय सूचना के आधार पर आंध्रप्रदेश पुलिस की टीम पटना पहुंची और एसटीएफ की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया। रवि कुमार केशरी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पटना के शास्त्रीनगर, कदमकुआं और राजीवनगर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है।

पटना हाईकोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, जयपुर से पकड़ा गया आरोपी
जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील प्रक्रिया पर सिंहभूम चैम्बर का सेमिनार, विशेषज्ञों ने बताए महत्वपूर्ण कानूनी पहलू
इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट ने उपलब्धियों का किया प्रदर्शन
बेगूसराय प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया भवन
खुद को IB अफसर बताने वाला ठग गिरफ्तार, कटिहार की कोढ़ा थाना पुलिस ने यूपी के युवक को दबोचा
नेपाल बॉर्डर से सोशल मीडिया तक… उत्तर बिहार में पाकिस्तानी हैंडलर्स का जाल, NIA-ATS अलर्ट