श्याम मैटेलिक्स का एकीकृत शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़ा ₹1.80 प्रति शेयर अंतरिम लाभांश की घोषणा
श्याम मैटेलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 20.6 प्रतिशत बढ़कर ₹350.73 करोड़ हो गया है. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में ₹290.67 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था. शेयर बाजार को दी गई सूचना में कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर ₹5,502.18 करोड़ पर पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹4,476.60 करोड़ थी.
इसके अलावा, सोमवार को हुई कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में एक महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय लिया गया. बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1.80 प्रति इक्विटी शेयर के पहले अंतरिम लाभांश के भुगतान को मंजूरी दे दी है. आय और शुद्ध लाभ में यह मजबूत बढ़ोतरी कंपनी के बेहतर परिचालन प्रदर्शन और बाजार में मांग में आई तेजी को दर्शाती है.

अल्ट्रावायलेट ने रांची में अपना पहला ‘यूवी स्पेस स्टेशन’ खोलकर रिटेल विस्तार में तेजी लाई
कैनरा रोबेको ने म्यूचुअल फंड निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बोकारो में पहुंचाई ‘निवेश बस यात्रा’
कैनरा रोबेको ने वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के लिए झारखंड में ‘निवेश बस यात्रा’ शुरू की
भविष्य की कंपनियों का निर्माण कैसे होगा, एक्सएलआरआई में मंथन
नवरात्रि में कार रजिस्ट्रेशन 22% गिरा, मजबूत डिलीवरी के बावजूद बिक्री के आंकड़ों में कमी
जियो के आईपीओ से विदेशी निवेश बढ़ने और RBI के समर्थन से मजबूत हुआ रुपया, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों से चिंता बरकरार