इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट ने उपलब्धियों का किया प्रदर्शन
इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट की ओर से वर्ष 2026-27 की क्लब एडिटर रश्मि नारायण का प्रेस प्रतिनिधियों से औपचारिक परिचय कराया गया। इस दौरान उन्होंने शहर के पत्रकारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर आगामी कार्यकाल में बेहतर समन्वय, संवाद और सहयोग के साथ कार्य करने पर चर्चा की।
कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए जिला स्तर पर प्राप्त पुरस्कारों का भी प्रदर्शन किया गया। क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब का सम्मान मिलने के साथ ही विभिन्न पदाधिकारियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में मधुमिता राय को सर्वश्रेष्ठ संपादक मंजरी भट्टाचार्य को आउटस्टैंडिंग आईएसओ नीलिमा प्रकाश को सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष अंजुबाला को आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी , डॉ. मीना मुखर्जी को आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट ) का पुरस्कार मिला।
इसके अलावा, क्लब को वर्ष भर संचालित चार उत्कृष्ट सामाजिक परियोजनाओं के लिए भी प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि ये सम्मान संस्था की उत्कृष्ट कार्यशैली, सेवा भावना और टीमवर्क का प्रमाण हैं।
कार्यक्रम में क्लब की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं सभी सक्रिय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर क्लब ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

बेगूसराय प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया भवन
खुद को IB अफसर बताने वाला ठग गिरफ्तार, कटिहार की कोढ़ा थाना पुलिस ने यूपी के युवक को दबोचा
नेपाल बॉर्डर से सोशल मीडिया तक… उत्तर बिहार में पाकिस्तानी हैंडलर्स का जाल, NIA-ATS अलर्ट
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
पटना सिटी के टेंट व्यवसायी की संदिग्ध मौत:
पटना सिटी में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़