RBI ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया है. केंद्रीय बैंक ने आम आदमी और बाजार की उम्मीदों के मुताबिक रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा है. इसका मतलब है कि फिलहाल आपकी होम या कार लोन की EMI में कोई बदलाव नहीं होगा. ग्लोबल अनिश्चितता और तनाव को देखते हुए मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने सर्वसम्मति से दरों को न बढ़ाने का फैसला लिया है.
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, RBI गवर्नर ने भरोसा जताया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है. इस साल रियल GDP ग्रोथ 6.9% रहने का अनुमान है.
जनवरी और फरवरी में महंगाई दर क्रमशः 2.7% और 3.7% के साथ काबू में रही है. हालांकि, पूरे साल के लिए महंगाई (CPI) का अनुमान 4.6% रखा गया है. गवर्नर ने आगाह किया है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक हालात आने वाले समय में चुनौती पैदा कर सकते हैं. तीसरी तिमाही में महंगाई 5.2% के ऊपरी स्तर तक जा सकती है, जो आखिरी तिमाही में घटकर 4.7% पर आ जाएगी.
रेपो रेट के साथ-साथ अन्य बैंकिंग दरों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. SDF रेट 5% पर बना हुआ है, जबकि MSF और बैंक रेट 5.5% पर स्थिर हैं. RBI का मुख्य फोकस फिलहाल महंगाई को लक्ष्य के दायरे में रखने और आर्थिक विकास को सहारा देने पर है. 6 से 8 अप्रैल तक चली इस बैठक में ग्लोबल मार्केट के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए ये कड़े फैसले लिए गए हैं.

ब्रिक्स बाज़ारों में भारत का निर्यात 34% बढ़कर 19.9 अरब डॉलर हुआ
टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, कल खाते में आएगी राशि
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, कहीं बढ़े पेट्रोल के दाम तो कहीं सस्ता हुआ डीजल
टाटा स्टील कलर्स दुर्घटना में घायल मजदूर को नहीं मिला सहयोग, न्याय के लिए एटक लीगल सेल पहुंचा
टीवीएस जुपिटर को मिले डुअल-टोन स्पेक्ट्रल कलर्स और नई टेक्नोलॉजी के फीचर्स
स्मिथ एंड जोन्स ने रसिका दुगल की विशेषता वाला नया पास्ता मसाला अभियान शुरू किया