द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को झारखंड आएंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को झारखंड दौरे पर आएंगी. राष्ट्रपति भवन से राज्य सरकार को भेजी गई सूचना के अनुसार, वह एक अगस्त को बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और उसके बाद देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर जाएंगी. राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देवघर में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है. राष्ट्रपति के देवघर दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से विशेष जुड़ाव रहा है. वह पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं और उनके झारखंड दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह है.

बाबा मंदिर क्षेत्र में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा कराया गया नष्ट
झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद स्टेशन जा रहे दो कांवरिए सड़क हादसे में घायल, कार ने मारी टक्कर
JPSC-JSSC विवाद पर बोले हेमंत सोरेन, छात्रों की हर चिंता पर सरकार की नजर
रांची समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका
LPG e-KYC की डेडलाइन नजदीक, नहीं कराया तो प्रभावित हो सकती है गैस सेवा; घर बैठे ऐसे करें KYC