बिहार के कई जिलाें में सुबह हुई बारिश
बिहार में शनिवार सुबह हुई बारिश से माैसम बदल गया है। राजधानी पटना में बादलाें की अटखेलियां जारी है। इससे कभी तेज धूप ताे कभी बादल देखा जा रहा है। हालांकि ठंड लगभग खत्म सा महसूस किया जा रहा है। शनिवार सुबह पटना, वैशाली, भोजपुर समेत कई जिलों में अचानक से बादलों ने डेरा डाला और झमाझम बारिश हुई। पटना, सीवान, सारण, भोजपुर और वैशाली जिले में सुबह से ही बादलों ने डेरा डाला और सुबह के 7 बजते-बजते इन जिलों की कुछ जगहों पर बारिश हो गई। अचानक हुई बारिश से पारा भी थोड़ा नीचे लुढ़क गया। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 मार्च 2025 को कटिहार, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और नवादा जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन या वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 02 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। पूर्व में बने पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ रेखा की वजह से बिहार में बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। वहीं आज भी इसका असर रहेगा। कल से कुछ दिनों तक मौसम

देश में सबसे पहले महाकाल के आंगन में शुरू होगा दीपोत्सव
दिव्यांग अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, 3 सेकंड की देरी को आधार बनाकर नियुक्ति रद्द करने पर लगाई रोक
जिला प्रशासन की पहल से अनाथ बच्चे को मिला परिवार का स्नेह और संरक्षण, उपायुक्त ने दत्तक मां को सौंपा बच्चा
टाटा स्टील यूआईएसएल की ‘रिलाइफ’ पहल, अनपुयोगी घरेलू वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
वाराणसी में गंगा के ऊपर आसमान में वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने दिखाया करतब
दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, श्रीलंका के दिग्गज चमिंडा वास बने तेज गेंदबाजी कोच