सीएम ममताबनेर्जी ने 2026 की चुनावी रणनीति के लिए 27 फरवरी को अहम बैठक बुलाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर 27 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलावों की घोषणा हो सकती है। यह बैठक कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगी और इसमें पार्टी के सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक पहले 2024 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। बैठक से पहले रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ संगठनात्मक बदलावों पर व्यापक चर्चा की। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “इस बैठक में ममता बनर्जी संगठन में बड़े बदलावों की घोषणा कर सकती हैं और चुनावी तैयारियों को लेकर अहम दिशा-निर्देश दे सकती हैं।” ममता बनर्जी लगातार पार्टी नेताओं से जनता से जुड़ने का आग्रह कर रही हैं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की कसम खा चुकी हैं। बैठक में विधायकों और मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा भी शामिल हो सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, खराब प्रदर्शन करने वाले नेताओं को टिकट नहीं दिया जा सकता है। 15 साल सत्ता में रहने के बाद ममता बनर्जी जनता के सामने एक नई और प्रभावी टीम पेश करने की योजना बना रही हैं। इस बैठक में वह मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठा सकती हैं। उन्होंने हाल ही में आरोप लगाया था कि खास तौर पर दक्षिण 24 परगना जिले में ‘फर्जी मतदाता’ जोड़े जा रहे हैं। संभावना है कि वह पार्टी नेताओं को मतदाता सूची संशोधन पर कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश देंगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में तृणमूल कांग्रेस की 2026 की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए पूरे दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही हैं और इस बार वह पार्टी संगठन में नए बदलावों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं।

उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
अब पाकिस्तान की तरफ से आतंकी हरकत होने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी बड़ा प्रहार होगा : रक्षा मंत्री
झारखंड बीजेपी में नई एंट्री, पवन साय बने संगठन महामंत्री
सिंहभूम चैम्बर ने एसएसपी को सौंपे कानून-व्यवस्था व यातायात सुधार के सुझाव
जेडएफ सीवीसीएस में 20 प्रतिशत बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान