पूर्व बर्दवान ने लॉन्च किया भरोसा ऐप, अब पुलिस से संपर्क और शिकायत करना होगा
पूर्वी बर्दवान जिला पुलिस ने आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया गया है। ऐप का नाम ”भरोसा”है। यह बंगाली और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। पूर्व बर्दवान जिला पुलिस अधीक्षक अमनदीप ने एसपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर ‘भरोसा’ नामक एक ऐप लॉन्च किया। इस दौरान एसपी ने बताया कि अब जिले के लोगों को किसी भी थाने में जाकर शिकायत के लिए दौड़ भाग नहीं करनी होगी।
वे लोग अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन के प्ले स्टोर से ’भरोसा’ ऐप डाउनलोड कर अपना मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन कर घर बैठे अपनी किसी भी तरह की शिकायत कर सकते हैं। इस बाबत उन्हे एक एकनोलेजमेंट नंबर मिल जायेगा जिससे उनकी शिकायत का स्टेटस पता चल पायेगा। ऐप पर की गयी शिकायत, सीधे एसपी कार्यालय से मॉनिटरिंग होगी। जिस थाना क्षेत्र का मामला होगा उसे यहां से फारवर्ड कर दिया जायेगा। सात दिनों के भीतर मामले को सुलझाने की कोशिश की जायेगी। पूर्व बर्दवान जिला पुलिस द्वारा शुरू किये गये इस ऐप को लेकर जिले के लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि एसपी अमनदीप ने जिले के लोगों को काफी सहूलियत दी है। इस ऐप के माध्यम से लोग अब घर बैठे अपनी शिकायत कर सकेंगे। थानों, नेताओं आदि का अब चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

देश में सबसे पहले महाकाल के आंगन में शुरू होगा दीपोत्सव
दिव्यांग अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, 3 सेकंड की देरी को आधार बनाकर नियुक्ति रद्द करने पर लगाई रोक
जिला प्रशासन की पहल से अनाथ बच्चे को मिला परिवार का स्नेह और संरक्षण, उपायुक्त ने दत्तक मां को सौंपा बच्चा
टाटा स्टील यूआईएसएल की ‘रिलाइफ’ पहल, अनपुयोगी घरेलू वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
वाराणसी में गंगा के ऊपर आसमान में वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने दिखाया करतब
दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, श्रीलंका के दिग्गज चमिंडा वास बने तेज गेंदबाजी कोच