21वीं मेजर ध्यानचंद जिला हॉकी चैंपियनशिप की सिमडेगा में 29 अगस्त से शुरुआत
सिमडेगा में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होने जा रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता 29 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में होगी। इसका आयोजन हॉकी सिमडेगा के तत्वावधान में खेल विभाग, सिमडेगा पुलिस और खेलप्रेमियों के सहयोग से किया जाएगा।
प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 16 और पुरुष वर्ग की 32 टीमें हिस्सा ले सकेंगी। मुकाबले लीग कम नॉकआउट पद्धति के आधार पर खेले जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य जिले के ग्रामीण और स्थानीय इलाकों में मौजूद हॉकी प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच देना, उन्हें बेहतर प्रतिस्पर्धा का अनुभव कराना और भविष्य के लिए प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार करना है।
आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में केवल सिमडेगा जिले में वर्तमान में रहने वाले खिलाड़ी ही भाग ले पाएंगे। जिले के ऐसे खिलाड़ी जो दूसरे जिलों में रहकर प्रशिक्षण ले रहे हैं या वहीं रह रहे हैं, उन्हें टीम में शामिल करने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, जिले के खेल प्रशिक्षण केंद्रों की टीमें सिर्फ अपने-अपने केंद्र के खिलाड़ियों से ही गठित की जाएंगी।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों को 18 खिलाड़ियों की सूची के साथ आवश्यक जानकारी जमा करनी होगी। इसमें खिलाड़ियों का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, गांव, पंचायत और मोबाइल नंबर शामिल है। टीम के कोच और मैनेजर का नाम व मोबाइल नंबर देने के साथ सभी खिलाड़ियों के आधार कार्ड की छायाप्रति भी जमा करनी होगी।
टीमों के लिए निबंधन की सुविधा हॉकी सिमडेगा के कार्यालय और ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध है। निबंधन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक तय की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी टीम से कोई निबंधन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

स्कूल से निकला छात्र 12 दिन बाद भी नहीं लौटा, परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद
झारखंड मौसम अपडेट कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
कोयले से भरी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग
JPSC-JSSC Protest: सदर अस्पताल में भर्ती सभी छात्रों को आज मिलेगी छुट्टी
JPSC JSSC विवाद में सरकार और छात्रों के बीच फिर होगी बैठक
LPG सिलेंडर लेने वालों के लिए जरूरी खबर, 23 अगस्त से पहले करा लें e-KYC; नहीं तो बढ़ सकता है खर्च