सैफ अली खान पर हमला, घर के स्टाफ से पूछताछ करेगी पुलिस
अस्पताल के मुताबिक सैफ अली खान को 6 बार चाकू घोंपा गया है और एक्टर के शरीर पर 2 जगह गहरे जख्म हैं. गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर चाकू से हमला हुआ है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर की सर्जरी होगी. पुलिस सैफ अली खान के घर पहुंच गई है. पुलिस सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पहुंची है. पुलिस इस मामले में घर के स्टाफ से पूछताछ करेगी. पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है. सीसीटीवी से हमलावर की तस्वीर सामने आई थी. सैफ पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस का बयान भी सामने आया है. पुलिस का कहना है कि एक्टर पर हुए हमले की जांच की जा रही है. सैफ अली खान के घर में एक अनजान शख्स घुसा था. एक्टर के साथ हाथापाई भी हुई थी. सैफ अली खान की टीम की तरफ से भी बयान जारी किया गया है. टीम का कहना है कि घर में चोरी की कोशिश हुई है.

अभिनेता अनुपम खेर ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
जन नायकन बॉक्स ऑफिस 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की कगार पर थलपति विजय की फिल्म
अभिनेता संजय दत्त के लिए सलमान खान का भावुक पोस्ट
साइबर ठगी का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी
अमिताभ बच्चन ने किया KBC के नए सीजन का धमाकेदार आगाज
दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती है अभिनेत्री बरखा सिंह