अभिनेता संजय दत्त के लिए सलमान खान का भावुक पोस्ट
सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त और अभिनेता संजय दत्त के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उनकी दोस्ती की मिसाल पेश की है। संजय दत्त के 67वें जन्मदिन के कुछ दिन बाद सलमान ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, “बाबा, फॉरेवर बाबा और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा हैं हम सब का बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान, जीसस सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा।” सलमान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशंसक दोनों सितारों की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे मजबूत दोस्तियों में गिनी जाती है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘ये है जलवा’ शामिल हैं। बड़े पर्दे पर उनकी शानदार केमिस्ट्री के साथ-साथ निजी जीवन में भी दोनों हमेशा एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। यही वजह है कि उनकी दोस्ती आज भी प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने भी सलमान खान को अपना छोटा भाई बताया था। उन्होंने कहा था कि ‘साजन’ के समय से दोनों का रिश्ता बेहद खास रहा है और वह सलमान से कभी अलग नहीं हो सकते। अब सलमान के इस भावुक संदेश ने एक बार फिर दोनों सितारों की गहरी दोस्ती को सुर्खियों में ला दिया है।

मुंबई की मुश्किल राह में बाप्पा बने सहारा : सोनू सूद
आलिया-रणबीर की पहल से बदलेगी 20 स्कूलों की तस्वीर
फिल्म ‘प्रताप’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
दिशा सालियान मामले में सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों पर दिया जवाब
फिल्म ‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8.60 करोड़ रुपये कमाए
बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया