केएसएमएस में शिक्षकों के लिए भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर कार्यशाला आयोजित
केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के 50 शिक्षकों के लिए “कक्षा में भावनात्मक बुद्धिमत्ता (इमोशनल इंटेलिजेंस)” विषय पर दो दिवसीय इंटरैक्टिव कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन स्कूल की काउंसलर निशी ठाकुर एवं स्वास्य मेंटल वेल-बीइंग की विशेषज्ञ सौजन्या ने किया।
40 मिनट के इस प्रशिक्षण सत्र में शिक्षकों को विद्यार्थियों की भावनाओं को समझने और उनका प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने की व्यावहारिक तकनीकों से अवगत कराया गया, ताकि कक्षा में सकारात्मक, अनुशासित और सहयोगात्मक माहौल बनाया जा सके।
कार्यशाला में निराशा सहने की कम क्षमता, जिम्मेदारी की कमी तथा डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव जैसी चुनौतियों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि विद्यार्थियों की कई व्यवहारगत समस्याएं शैक्षणिक कमजोरी नहीं, बल्कि भावनात्मक संतुलन की कमी से जुड़ी होती हैं।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को ट्रैफिक-लाइट चेक-इन, SEE–NAME–FEEL–DO रणनीति, भावनात्मक शब्दावली विकसित करने तथा रिपेयर लूप जैसी सरल एवं प्रभावी तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला के अंत में सभी शिक्षकों ने अपने-अपने कक्षाओं में कम-से-कम एक इमोशनल इंटेलिजेंस रणनीति लागू करने का संकल्प लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को व्यवहारिक कौशल से सशक्त बनाकर विद्यार्थियों के लिए संवेदनशील, सम्मानजनक और सकारात्मक शिक्षण वातावरण तैयार करना है।

रेत और दलदल में तबाही के निशान… अपनों की तलाश के बीच जिंदगी दोबारा बसाने की जंग
भागलपुर विश्वविद्यालय के क्लर्क ने गलत तरीके से बढ़वाया वेतन, अब जांच पूरी होने तक नहीं मिलेगी सैलरी
कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नीलकंठेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक
गया जी नगर के पूर्व बीडीओ की संदिग्ध मौत, फरवरी में 50 हजार घूस लेते हुए थे ट्रैप
पटना GPO घोटाले में नया खुलासा! खाते अनफ्रीज कर लाखों की निकासी, तीन कर्मचारी निलंबित
साकची महालक्ष्मी मंदिर में राणी सती दादी का सावन सिंधारा उत्सव