झारखंड में शनिवार से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना
झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को राज्य के 14 जिलों में और सोमवार को 11 जिलों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विभाग की ओर से बताया गया कि मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम का असर बना रह सकता है। इस दिन 11 जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नौ जिलों में भी गरज के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान खूंटी में 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह बोकारो में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

झारखंड के दुमका जिले में अवैध व्यापार से बचाई गई मादा भालू, तस्करों की प्रताड़ना के बाद इलाज के लिए भेजी गई रेस्क्यू सेंटर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का झारखंड दौरा कार्यकर्ताओं को दिया दो हजार उनतीस के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का मंत्र
महेंद्र सिंह धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता, आयकर विभाग ने जुटाए बीस हजार करोड़ रुपये
राज्यसभा चुनाव झारखंड में कांग्रेस और झामुमो द्वारा अनदेखी से राजद और भाकपा नाराज
झारखंड फिल्म फेस्टिवल-2026 रांची में 26 से 28 जून तक आयोजित किया जाएगा