झारखंड में मौसम बदला, रांची-रामगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट
झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार रांची और रामगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले एक से तीन घंटों में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है, जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने झारखंड में 5 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें राज्य में 22 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, जबकि कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली आंधी के साथ गरज के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. पिछले 24 घंटों में बारिश की स्थिति झारखंड में मानसून पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य रहा, जिसमें अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा 85.2 मिलीमीटर वर्षा पलामू प्रमंडल के उंटारी रोड में हुई है

झारखंड में मंडराया चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा, प्रशासन और बिजली विभाग मुस्तैद; 28-29 को बंद हो सकते हैं स्कूल
बिहार में मौसम का यू-टर्न: 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड में गुरुवार को बदलेगा मौसम
रांची समेत झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फिर बदलेगा मौसम
देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने मौसम का अलर्ट जारी किया
अगले 24 घंटे बेहद अहम, झारखंड और बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट