फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ₹50 करोड़ क्लब में शामिल हुआ
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। हिंदी और मराठी में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 52.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा को भव्य अंदाज में पेश किया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया डिसूजा जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
कारोबारी दिनों में भी ‘राजा शिवाजी’ ने स्थिर प्रदर्शन किया है। फिल्म ने सोमवार को 5.60 करोड़, पांचवें दिन 4.90 करोड़ और छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिलेगा और यह रितेश देशमुख की पिछली सुपरहिट फिल्म ‘वेद’ का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। फिल्म की भव्यता, दमदार संवाद और भावनात्मक कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।
वहीं, ‘राजा शिवाजी’ के साथ रिलीज हुई साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने सातवें दिन केवल 19 लाख रुपये कमाए और इसका कुल कारोबार अब तक करीब 4 करोड़ रुपये ही पहुंच पाया है। दूसरी तरफ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने अपनी मजबूत पकड़ कायम रखते हुए 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म अब तक 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।

‘अगर मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वह सिर्फ सतीश था’ : अनिल कपूर
प्रियंका चोपड़ा ने सैफ अली खान की फिल्म से बनाई दूरी
रेमो डिसूजा की डांस यूनिवर्स में राघव जुयाल की वापसी, मुख्य भूमिका में आएंगे नजर
यश के रावण अवतार पर आर्य बब्बर ने उठाए सवाल, फिल्म दो भागों में रिलीज होगी
सिनेमाघरों में गूंजी ‘जेलर 2’ की दहाड़, जानिए रजनीकांत की इस फिल्म का पहले दिन का हाल
आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर की बात, शादी की अफवाहों पर भी दी सफाई