एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील बनी ओवरऑल चैंपियन
जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल एरीना में आयोजित इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, आईएसपी बर्नपुर 11 अंकों के साथ उपविजेता रही।
चैंपियनशिप में पांच स्टील प्लांट—टाटा स्टील, आईएसपी बर्नपुर, आरआईएनएल विशाखापत्तनम, जेएसडब्ल्यू विजयनगर (बेल्लारी) और राउरकेला स्टील प्लांट—के 40 तैराकों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों ने सात स्पर्धाओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर टाटा स्टील के चीफ (सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन) जितेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी तथा हेड – स्पोर्ट्स इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स मनीष सिन्हा भी उपस्थित थे। चैंपियनशिप के दौरान अंतरराष्ट्रीय तैराक एवं टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी राम बालक सिंह भी मौजूद थे।
चैंपियनशिप का संचालन संजय मिश्रा, फिरोज खान और युवराज पटेल ने किया। यह आयोजन प्रतिस्पर्धी खेलों के माध्यम से खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा विभिन्न स्टील प्लांट के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने की टाटा स्टील की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज का 13 सितंबर से आगाज, जानें कहां होगा लाइव प्रसारण
भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 11-1 से हराया
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले युवा खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे
कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
अर्जुन तेंदुलकर ने करियर को लेकर लिया बड़ा फैसला, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में चीन के साथ मैच 2-2 से ड्रॉ