नेपाल से गयाजी जा रही बस खगड़िया में जलकर राख, पिंडदान करने जा रहे 60 तीर्थयात्रियों ने कूदकर बचाई जान
बिहार के खगड़िया जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा होने से बच गया। जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH-31) पर अनिल होटल के समीप नेपाल से गया जा रही एक बस में अचानक आग लग गई।
बस में लगभग 50 से 60 तीर्थयात्री मौजूद थे। गनीमत यह रही कि जब तक आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी श्रद्धालु नेपाल से गया जी में पिंडदान करने के लिए निकले थे। इस दौरान मानसी क्षेत्र में अचानक बस के एक पहिए से तेज धुआं निकलने लगा। बस में मौजूद यात्री ने बताया कि धुएं की गंध और धुंध अंदर फैलते ही खतरे का अहसास हो गया। यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से बाहर निकलना शुरू कर दिया। सभी यात्रियों के सुरक्षित उतरते ही आग ने पूरी गाड़ी को अपनी आगोश में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर राख हो गई। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह टायर में हुए घर्षण या तकनीकी खराबी के कारण धुआं उठना और आग लगना बताया जा रहा है। समय रहते यात्रियों की सतर्कता ने एक बेहद बड़ी त्रासदी को टाल दिया।
मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार का कहना हुआ कि खगड़िया से बड़ी दमकल मंगा कर आग पर काबू पाया गया। सीएनजी बस थी। सभी यात्री सुरक्षित रहे और दूसरे बस से गयाजी के निकल गए। थानाध्यक्ष के अनुसार यात्री गयाजी पिंडदान के लिए जा रहे थे। खगड़िया एसपी ने कहा सीएनजी लीक होने से बस में आग लगने की बात सामने आ रही है।

बिहार अलर्ट: नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी और गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ा
आज से करें BPSC TRE-4 के 32,388 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है प्रोसेस
सारण में दिनदहाड़े किडनैपिंग: स्कूल जा रही छात्रा को कार में खींचा, बक्से में किया बंद
भागलपुर में बागीचे में दफनाई गई मिली लाश:बदबू आने पर खेलने गए बच्चों ने दी जानकारी
3000 करोड़ के हवाला का पटना कनेक्शन:कार से मिले 30 लाख कैश, हिरासत में गुजरात के 3 कारोबारी; कोलकाता से बाय रोड p आए
भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर फिर लगा भीषण जाम