अभिनेत्री श्रीलीला के अफेयर की खबरें निकलीं अफवाह
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री श्रीलीला और भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच रिश्ते की खबरों को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच किसी भी तरह का रिलेशनशिप नहीं है और सोशल मीडिया पर चल रही बातें पूरी तरह अफवाह हैं।
मामले से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि श्रीलीला और तिलक वर्मा कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं। दोनों के बीच किसी तरह की बातचीत भी नहीं हुई है। सूत्र के अनुसार सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह आधारहीन और गलत हैं।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे। कुछ फैन पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट्स ने अलग-अलग इवेंट्स की तस्वीरों और वीडियो को जोड़कर रिलेशनशिप की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं।
कुछ अनवेरिफाइड पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों एक ही समय के आसपास मंदिर दर्शन और खेल आयोजनों में नजर आए थे। हालांकि इन दावों का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया
करीबी सूत्र ने कहा कि बिना किसी तथ्य और पुष्टि के इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर फैलाना गलत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी सेलिब्रिटी को लेकर अफवाह फैलाने से पहले सच्चाई की जांच जरूर करें।

अभिनेता रणवीर सिंह भगवान शिव का किरदार निभा सकते है
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ₹50 करोड़ क्लब में शामिल हुआ
कमाई के मामले में आगे निकली फिल्म ‘राजा शिवाजी’
अभिनेता अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर निकाली भड़ास
फिल्म ‘भूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार
फिल्म “भूत बंगला” 100 करोड़ क्लब में शामिल हुआ