झारखंड बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से शुरू होगा
बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से शुरू होने वाला यह अभियान करीब एक महीने तक चलेगा. इस दौरान पार्टी की ओर से विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
बाबूलाल मरांडी ने आम लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर को अपने-अपने घरों में दीप जलाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जाएगा तथा एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मरांडी ने JSSC मामले को लेकर राज्य सरकार और CID पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी कई महत्वपूर्ण तथ्यों को सामने नहीं ला रही है और कुछ बातों को छुपाया जा रहा है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए इसे CBI को सौंपने की मांग की है.
बाबूलाल मरांडी ने बताया कि युवाओं और अभ्यर्थियों से जुड़े इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए.
वहीं जामताड़ा में प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है. जैसा कि नरेंद्र मोदी देश के लिए बिना छुट्टी लिए 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहते हैं. इसी से प्रेरित होकर बीजेपी ने पूरे देश में उनके जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर कार्यक्रम चलाने का फैसला लिया है.

रांची विश्वविद्यालय में हिंदी में पीएचडी की सबसे ज्यादा मांग, इसके बाद इतिहास, इंग्लिश और इकोनॉमिक्स में भी सीटों से अधिक आवेदन
झारखंड में खनिज वाहनों के लिए लागू होगा इंटर स्टेट ट्रांजिट पास
SIR में घर-घर जाकर सत्यापन के दौरान तीन लोग अपनी नागरिकता साबित नहीं कर पाए
फर्जी दस्तावेजों के सहारे 19 विदेशियों ने हासिल किया भारतीय पासपोर्ट, जमशेदपुर से 9 मामले सामने आए
झारखंड में 4 लाख से ज़्यादा राशन कार्ड सस्पेंड किए गए
खाली पदों पर हाईकोर्ट सख्त, विश्वविद्यालयों को छह माह में JET परीक्षा कराने का निर्देश