रांची में पहला नया ‘R’ स्टोर खोलकर रेनॉल्ट ने पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया।
फ्रांस की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडरी रेनो इंडिया ने आज रांची में झारखण्ड के पहले new’R store का उद्घाटन किया, जो भविष्य के अनुकूल अरबन एक्सपेरिएंशियल कार रीटेल आउटलेट है। इस आधुनिक युनिट का उद्घाटन रेनो ग्रुप इंडिया में सेल्स एंड मार्केटिंग के वाईस प्रेज़ीडेन्ट श्री फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने किया। लॉन्च के अवसर पर कार निर्माता ने उपभोक्ताओं को पांच नई रेनो डस्टर कारें भी डिलीवर कीं। यह लॉन्च क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए ब्राण्ड की प्रतिबद्धता और बढ़ते फुटप्रिन्ट को दर्शाता है।
इस एक्सपेरिएंशियल आउटलेट के साथ कंपनी ने शहर में एक नई वर्कशॉप भी खोली है, जिससे कंपनी के सेल्स एवं सर्विस टचपॉइन्ट्स की संख्या 638 के आंकड़े पर पहुंच गई है, जिसमें 200 वर्कशॉप्स ऑन व्हील्स भी शामिल हैं। 3000 वर्गफीट में फैले इस नए रीटेल शोरूम में चार कार डिस्प्ले युनिट्स, आठ सर्विस बे और एक डिलीवरी बे शामिल हैं, जो उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करते हैं। इस विस्तार के साथ रेनो इंडिया ने स्टोर के आधुनिक डिज़ाइन, सहज लेआउट के द्वारा उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना लिया है, कंपनी देश भर में कार की खरीद के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। new’R store रेनो नेटवर्क की आधुनिक थीम पर आधारित है। स्टोर के आधुनिक एवं शानदार लुक को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है, कि शोरूम में वाहनों के डिस्प्ले पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए, ताकि उपभोक्ता हर एंगल से कार देखकर इसका प्रत्यक्ष अनुभव पा सकें। साथ ही विशेष लाइटिंग, प्रीमियम सीटिंग जैसे आधुनिक फीचर्स एवं शहरी माहौल उपभोताओं के अनुभव को और बेहतर बना देते हैं।
new’R store ओल्ड एच.बी. रोड़ पर स्थित है, जो शहर एवं आस-पास के उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। यह सुनिश्चित करेगा कि उपभोक्ता एक ही छत नीचे सेल्स एवं सर्विस की सभी सेवाएं पा सकें, जिससे उन्हें न सिर्फ ज़्यादा सुविधा बल्कि मन की शांति भी मिलेगी।

नुवा’ कलेक्शन का लॉन्च प्रीमियम नेचुरल डायमंड मार्केट पर बढ़ते फोकस को करता है उजागर
खुदरा महंगाई दर मई में 3.93 प्रतिशत रही
एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड
टीएमपीवी ने स्थापित किया नया मानदंड पेट्रोल आईसीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च की नेक्स्ट जेन टियागो
भारत में औद्योगिक उत्पादन अप्रैल में 4.9 प्रतिशत बढ़ा
धनबाद में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मणिपाल अस्पताल ने तंत्रिका संबंधी देखभाल में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला