झारखंड में बारिश, 5-6 अक्टूबर के लिए अलर्ट जारी
झारखंड में बारिश का कहर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने पांच और छह अक्टूबर को भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इन जिलों के लिए यलो और ऑरेज अलर्ट मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची और लोहरदगा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 5 अक्टूबर को गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं 6 अक्टूबर को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ में भारी बारिश हो सकती है. तीन दिनों में सामान्य से 34.3 मिमी अधिक बारिश बताते चलें कि एक से तीन अक्टूबर तक झारखंड में सामान्य 11.7 मिमी की तुलना में 46 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं पिछले 24 घंटों में जामताड़ा के करमाटांड में सबसे ज्यादा बारिश73.2 मिमी वर्षा हुई

टाटाकर्मी की गैरहाजिरी का फायदा उठाकार चोरों ने उड़ाए 50 लाख के जेवर, क्वार्टर में बड़ी चोरी
302.13 करोड़ रुपये से चमकेगी झारखंड की मिड-डे-मिल योजना, सबसे ज्यादा बजट पाने वाले जिले आए सामने
फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट