बेगूसराय प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया भवन
नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। डाकघर के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद एहतियातन तीन मंजिला भवन को तत्काल खाली करा दिया गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वायड, नगर थाना और साइबर थाना की टीम मौके पर पहुंची तथा पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी।
प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर मुकेश कुमार ने बताया कि डिविजनल कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल पर प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी वाला संदेश सोमवार सुबह मिला। इसमें पैगंबर पर कथित टिप्पणी का हवाला देते हुए प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी।
सूचना मिलते ही कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरे भवन को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड ने भवन के सभी कमरों, रिकार्ड रूम, गलियारों, कूड़ेदानों और अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। साथ ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। मौके पर पहुंचे साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने ई-मेल की तकनीकी जांच की।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह ई-मेल विशेष रूप से बेगूसराय के लिए नहीं भेजा गया था। यह 15 जुलाई का एक पुराना ई-मेल है, जो पहले रीजनल पोस्ट ऑफिस (आरपीओ), पटना को प्राप्त हुआ था।

इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट ने उपलब्धियों का किया प्रदर्शन
खुद को IB अफसर बताने वाला ठग गिरफ्तार, कटिहार की कोढ़ा थाना पुलिस ने यूपी के युवक को दबोचा
नेपाल बॉर्डर से सोशल मीडिया तक… उत्तर बिहार में पाकिस्तानी हैंडलर्स का जाल, NIA-ATS अलर्ट
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
पटना सिटी के टेंट व्यवसायी की संदिग्ध मौत:
पटना सिटी में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़