दिलजीत दोसांझ की प्रतिबंधित फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर पाकिस्तानियों ने मरियम नवाज़ से की खास गुहार सोशल मीडिया पर उठी स्क्रीनिंग की मांग
अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को भारत में ज़ी5 प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद अब यह मामला पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बन गया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित इस फिल्म पर भारत में लगे प्रतिबंध के बाद, पाकिस्तानी पंजाब के कई फिल्म प्रेमियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने अपनी मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ शरीफ से एक अनोखी अपील की है। वे चाहते हैं कि इस फिल्म को पाकिस्तानी पंजाब के सिनेमाघरों या सांस्कृतिक केंद्रों में आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित (स्क्रीन) किया जाए।
पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर चल रहे इस विमर्श में लोगों का कहना है कि यह फिल्म अविभाजित पंजाब के इतिहास, पीड़ा और मानवीय संघर्षों की एक बेहद संवेदनशील कहानी को बयां करती है, जिसे दोनों तरफ के पंजाबियों को देखने का हक है। उपयोगकर्ताओं का मानना है कि भारत में सेंसरशिप और सरकारी प्रतिबंधों के कारण जिस कला को दबाया जा रहा है, उसे पाकिस्तानी पंजाब में जगह मिलनी चाहिए। हालांकि, मरियम नवाज़ सरकार या पाकिस्तान के केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर ‘सतलुज’ की स्क्रीनिंग को लेकर पाकिस्तानी दर्शकों का उत्साह और भारत की सेंसरशिप नीति पर उनकी तीखी टिप्पणियां लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।

सौरव गांगुली की बायोपिक का पहला पोस्टर आउट
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर सरकार का डंडा रिलीज के दो दिन बाद ही जी5 से हटाई गई
पत्नी संग फिर दूल्हा बने अशोक सराफ, सालगिरह बनी यादगार
मेगा स्केल पर बन रही रणवीर सिंह की ‘प्रलय’
पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं अलका याग्निक, भावुक संदेश शेयर किया
जल्द पूरी होगी ‘पंचायत 5’ की शूटिंग : फैसल मलिक