झारखंड मे कोविड-19 की स्थिर लहर से एक व्यक्ति की मौत
झारखंड की राजधानी रांची में कोविड-19 से पीड़ित 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जो राज्य में मौजूदा लहर में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मरीज का यहां राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था। रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने कहा, “मरीज कई बीमारियों से ग्रसित था और कोरोना वायरस से भी संक्रमित था।” स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, झारखंड में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या फिलहाल छह है। इस साल एक जनवरी से अब तक नौ मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। राज्य में इस साल कोविड का पहला मामला 24 मई को सामने आया था, जब मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

सेहत के लिए वरदान है सुबह खाली पेट चूना खाना, जानिए इसके प्रमुख फायदे
नॉर्मल BP होने पर भी नहीं है गारंटी! डॉक्टर ने बताई वह बड़ी वजह जिससे आ सकता है हार्ट अटैक
साइलेंट हेल्थ क्राइसिस बन रहा बच्चों में स्क्रीन टाइम का बढ़ना, AIIMS के विशेषज्ञों ने चेताया
मालदा के स्कूल ने बदली मिड-डे मील की तस्वीर, बच्चों को परोसे जा रहे हैं रोजाना मशहूर आम
मुफ्त टीकाकरण और एकल खुराक के नियम से स्वदेशी एचपीवी वैक्सीन की मांग में आई कमी
विकसित भारत’ के दृष्टिकोण में बुजुर्गों की अनदेखी; लंबी उम्र को अधिकार बनाने की जरूरत