‘रामायण’ में सीता के पिता बनेंगे ये टीवी एक्टर! राजा जनक के रोल को लेकर सामने आई बड़ी खबर
नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में करीब 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसकी स्टारकास्ट को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े कलाकारों के बाद अब फिल्म के एक और अहम किरदार को लेकर जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजीव कुमार ‘रामायण’ में राजा जनक की भूमिका निभा सकते हैं। यानी वह फिल्म में माता सीता के पिता के किरदार में नजर आएंगे। साई पल्लवी फिल्म में सीता का रोल निभा रही हैं।
माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ की कास्ट को लेकर पिछले काफी समय से अलग-अलग खबरें सामने आती रही हैं। अब मिड की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजीव कुमार को राजा जनक के किरदार के लिए चुना गया है। हालांकि, इस कास्टिंग को लेकर फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
राजीव कुमार टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। वह ‘मिलके भी हम न मिले’ और ‘कभी कभी इत्तेफाक से’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा अभिनेता ने बॉलीवुड में भी काम किया है। वह ‘द केरला स्टोरी 2’, ‘गवर्नर’, ‘लक्ष्य’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘तस्करी’ में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
फिल्म की रिलीज को लेकर भी दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रामायण’ का पहला पार्ट 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं, इसका दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज होने की उम्मीद है।

सिनेमाघरों में गूंजी ‘जेलर 2’ की दहाड़, जानिए रजनीकांत की इस फिल्म का पहले दिन का हाल
आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर की बात, शादी की अफवाहों पर भी दी सफाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का जलवा
ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ
दूसरी बार माता-पिता बनने की तैयारी में कियारा-सिद्धार्थ
‘प्रहार’ के पहले गाने में दिखा जज्बा, राजकुमार राव ने जीता दिल