फिल्म नागजिला में काम करते नजर आयेंगे कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म नागजिला में काम करते नजर आयेंगे। कार्तिक आर्यन ने अपनी नयी फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम ‘नागजिला’ है।
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर नागजिला: नाग लोक का पहला कांड का एक मोशन पोस्टर शेयर किया। इसमें शर्टलेस कार्तिक को सांपों से भरी एक जगह में देखा जा सकता है। उनके पैरों में सांप लिपटे हुए है।वहीं कुछ देर बाद वह खुद इच्छाधारी बन जाते हैं। कैप्शन में लिखा है, “इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिचर! #नागजिला – नाग लोक का पहला कांड… मजा फैलाने आ रहा है- प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद… नाग पंचमी पर थियेटर्स में… 14 अगस्त 2026 को।
इच्छाधारी नाग-नागिनों वाली कहानी पर आधारित फिल्म नागजिला का निर्माण महावीर जैन,मृगदीप सिंह लांबा,सुजीत जैन,करण जौहर, अपूर्वा मेहता और आदर पूनावाला ने किया है। इस फिल्म का निर्देषन मृगदीप लांबा कर रहे हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह भगवान शिव का किरदार निभा सकते है
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ₹50 करोड़ क्लब में शामिल हुआ
कमाई के मामले में आगे निकली फिल्म ‘राजा शिवाजी’
अभिनेता अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर निकाली भड़ास
फिल्म ‘भूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार
फिल्म “भूत बंगला” 100 करोड़ क्लब में शामिल हुआ