कल्याण ज्वैलर्स का नए शोरूम
भारत की सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वैलरी कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वैलर्स ने दुमका (झारखंड) में अपने भव्य नए शोरूम का शुभारंभ किया। इस शोरूम में कल्याण ज्वैलर्स के विभिन्न कलेक्शंस से डिज़ाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला (रेंज) पेश की गई है। यहाँ ग्राहकों को शानदार माहौल के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, और इस तरह ग्राहकों को खरीदारी का एक बेमिसाल अनुभव हासिल होगा। नए शोरूम के बारे में बात करते हुए कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, “दुमका में हमारे बिल्कुल नए कल्याण ज्वैलर्स शोरूम की शुरुआत का उद्देश्य एक बेहतर इकोसिस्टम तैयार करना और हमारे ग्राहकों की विशिष्ट ज़रूरतों को पूरा करना है, जिससे उनके खरीदारी के अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके।
हमारी कोशिश खुद को लगातार नया रूप देने की है, ताकि ग्राहकों को विश्व स्तरीय माहौल दिया जा सके, जबकि हम विश्वसनीयता और पारदर्शिता के कंपनी के मूल सिद्धांतों पर पूरी तरह कायम हैं। कल्याण ज्वैलर्स में, हम गुणवत्ता और सेवा पर विशेष ध्यान देते हुए उत्कृष्ट और अनूठे ज्वैलरी डिज़ाइनों की एक विशाल श्रृंखला पेश करना जारी रखेंगे।” शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर कल्याण ज्वैलर्स ने पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% कटौती की घोषणा की है। इसके साथ ही मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 50% की छूट और स्टोन चार्ज पर फ्लैट 15% की छूट भी दी जाएगी*। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को समर्पित “एनकैश काउंटर” के माध्यम से पुराने सोने पर तुरंत नकद भुगतान की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें कल्याण के स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट का लाभ भी मिलेगा, जो बाजार में सबसे कम है और सभी शोरूमों में एक समान लागू होता है।
कल्याण ज्वैलर्स के प्रत्येक आभूषण पर बीआईएस हॉलमार्क होता है और उसे शुद्धता की कई स्तरों पर जांच से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा ग्राहकों को ब्रांड का विशेष 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो सोने की शुद्धता, आजीवन निशुल्क रखरखाव, उत्पाद की विस्तृत जानकारी तथा पारदर्शी एक्सचेंज और बाय-बैक नीति की गारंटी देता है। यह भरोसा अपने मूल्यवान ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता और विश्वास प्रदान करने के प्रति कल्याण ज्वेलर्स की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 94.65 पर बंद हुआ
खेल जगत में भारतीय आईटी का डंका टॉटनम हॉटस्पर फुटबॉल क्लब का डिजिटल पार्टनर बना टीसीएस, उन्नत समाधानों से सुधरेगा फैंस का अनुभव
आरएसपीएल ग्रुप के विकास के पचास साल पूरे कानपुर से शुरू हुए सफर पर जारी हुई शॉर्ट फिल्म, घड़ी डिटर्जेंट से लेकर कई क्षेत्रों में किया विस्तार
विदेशी मुद्रा भंडार $9.985 अरब घटकर $671.625 अरब हो गया: RBI
राज्यों की वित्तीय स्थिति पर कैग की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश, गुजरात और झारखंड समेत तेरह राज्यों ने दर्ज किया राजस्व अधिशेष
आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर हुआ लॉन्च, यूलिप में पहली बार मिलेगा गारंटेड मैच्योरिटी बेनिफिट