झारखंड में 2 से 7 मई तक होगी बारिश
झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 7 मई तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे और राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग- पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार को छोड़कर बाकी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 3 मई को भी मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और राज्य के पश्चिमी भाग को छोड़कर कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 7 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

झारखंड में गुरुवार को बदलेगा मौसम
रांची समेत झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फिर बदलेगा मौसम
देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने मौसम का अलर्ट जारी किया
अगले 24 घंटे बेहद अहम, झारखंड और बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट
झारखंड में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने किया सतर्क
झारखंड के कई ज़िलों में अगस्त की शुरुआत से ही रुक-रुक कर बारिश