झारखंड में मौसम तापमान में 7 डिग्री तक उछाल की संभावना
झारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक शुष्क रहने की संभावना है. बता दें, रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश थी, तेज हवा और गरज के कारण मौसम काफी सुहावना हो गया था. राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान भी सामान्य था, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है और आने वाले दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने वाली है.
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी. राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर हो गया है. रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सरायकेला का रहा है. यहां और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और मेदनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा है.
रांची के लिए जारी किए गए मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है. 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है. इसके अगले दिन, 12 अप्रैल को गर्मी थोड़ी बढ़ेगी और तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की उम्मीद है. वहीं, 14 अप्रैल को सबसे अधिक गर्मी महसूस की जा सकती है, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. कुल मिलाकर राजधानी रांची में इन चार दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि देखी जाएगी.

उत्तरी और मध्य भारत में लू का प्रकोप,IMD ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
झारखंड में 12 मई तक छाए रहेंगे बादल
झारखंड में गर्मी से राहत! तापमान सामान्य से नीचे गिरा
झारखंड में 2 से 7 मई तक होगी बारिश
उत्तरी भारत मैं भीषण गर्मी और कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफ़ान काअलर्ट जारी
IMD ने 2026 में कमज़ोर मॉनसून की चेतावनी दी ,बारिश सामान्य से 8%–12% कम हो सकती है