बुलडोजर ने रांची में 5 घंटे में तोड़े 50 अवैध निर्माण
व्यस्त मार्ग रातू रोड में नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पांच घंटे से अधिक समय तक न्यू मार्केट चौक से पिस्का मोड़ तक सड़क के एक छोर से अतिक्रमण हटाया गया। 50 से अधिक अवैध संरचना को ध्वस्त किया गया। दुकान-प्रतिष्ठान के बाहर सीढ़ियों पर किए गए अतिक्रमण और निर्माण को ढाह दिया गया। दुकान के ऊपर लगे शेड को भी हटाया गया। टीम ने अभियान के क्रम में दो दर्जन से अधिक ठेला-खोमचा, स्टील के काउंटर, टेबल-कुर्सी, बेंच, बांस-बल्ली व लोहे के चदरे समेत अन्य सामान को जब्त किया। कई जगहों पर दुकानदारों ने अभियान का विरोध का प्रयास किया, लेकिन टीम की ओर से व्यवस्था के अलावा कार्रवाई के संबंध में बताए जाने पर ऐसे लोग पीछे हट गए।नालों पर सामान नहीं रखने की दी गई सख्त हिदायत: अभियान के क्रम में प्रतिष्ठान संचालक एवं दुकानदारों को फिर से अतिक्रमण करने और नालियों पर सामान रखने समेत शेड को सड़क तक विस्तार देने के मामले पकड़ में आने पर कठोर कार्रवाई को चेताया। निगम का यह प्रयास है कि सार्वजनिक सड़क अतिक्रमण मुक्त रहे और फुटपाथ पर किसी तरह का कब्जा नहीं हो। बताया गया कि अवैध अतिक्रमण को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

झारखंड में हाथियों का आतंक दो अलग-अलग जिलों में हाथियों ने दो ग्रामीणों को कुचला
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का तृणमूल कांग्रेस पर तंज कहा ममता सरकार का समय समाप्त
झारखंड में दुखद घटना पांच साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला
झारखंड में 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा-आंधी चलने का अलर्ट
७ वर्षीय झारखंडी तैराक का कमाल १० घंटों में २९ किमी तैरकर बनाया रिकॉर्ड
पलाश के जंगलों का विनाश और आजीविका पर संकट