हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस में ‘हॉट एक्सल’ का पता चला झारखंड के टूनिया के पास टला बड़ा हादसा
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को रेलवे कर्मियों की सतर्कता से हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस एक संभावित दुर्घटना से बच गई। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सोनुवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से धुआं निकलता देख रेल कर्मियों ने तत्परता दिखाई। जांच में पाया गया कि यह धुआं ‘हॉट एक्सल’ (एक्सल बेयरिंग का अत्यधिक गर्म होना) के कारण निकल रहा था।
सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को टूनिया स्टेशन पर रोक दिया गया और तकनीकी परीक्षण के बाद इसकी आगे की यात्रा रद्द कर दी गई। ट्रेन के पिछले हिस्से से तीसरे कोच में यह समस्या पाई गई थी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लगभग २५० यात्रियों को हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस में बिठाकर उनके गंतव्य (राउरकेला) के लिए रवाना किया। गौरतलब है कि ‘हॉट एक्सल’ की स्थिति में बेयरिंग जाम होने या जलने का खतरा रहता है, जिससे ट्रेन के पटरी से उतरने (डिरेलमेंट) की संभावना बढ़ जाती है।

सारंडा में बचे हुए माओवादियों को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस ने शुरू किया पोस्टर अभियान
झारखंड हाई कोर्ट ने पीटीआर बाघ संरक्षण मामले में पीसीसीएफ को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का दिया निर्देश
झारखंड में 942 चिकित्सा पदाधिकारियों और मेडिकल शिक्षकों की बहाली शुरू
बिजली दरों में बढ़ोतरी का भाजपा ने किया विरोध
झारखंड से तस्करी कर लाई गई आदिवासी महिला दिल्ली में गंभीर शोषण के बाद बचाई गई
झारखंड से तस्करी कर लाई गई आदिवासी महिला दिल्ली में गंभीर शोषण के बाद बचाई गई