झारखंड: बोकारो में हाथियों का तांडव एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो घायल
झारखंड के बोकारो जिले में हाथियों के एक झुंड द्वारा किए गए हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कुचलकर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना गुरुवार तड़के गोमिया ब्लॉक के बरकीपुन्नू गांव में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड बुधवार शाम को भी गांव में घुसा था, लेकिन तब लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया था। हालांकि, वही झुंड रात करीब ३ बजे वापस लौटा और तबाही मचाई।
इस हमले में मरने वालों की पहचान गंगा करमाली, कमली देवी और भागिया देवी के रूप में हुई है। घायल हुए दो अन्य परिजनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए हैं। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी से अब तक झारखंड में हाथियों के हमले में १८ से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

मंईयां सम्मान योजना की 51 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात की तैयारी
हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, सात की मौत, एक घायल
रांची में ठंड के साथ बारिश का अलर्ट: 10 नवंबर को गरज के साथ बौछारें, 13 नवंबर तक और गिरेगा तापमान
हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए झारखंड में तीन नए कॉरिडोर की पहचान
झारखंड के कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत, हर कैंपस में स्थापित होगा हेल्थ सेंटर