सौरव गांगुली की बायोपिक का पहला पोस्टर आउट
सौरव गांगुली के बर्थडे पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उनकी मोस्ट अवेटेड बायोपिक ‘दादा’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. हालांकि, पोस्टर आते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया. कुछ लोग राजकुमार राव के लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कई यूजर्स इसे देखकर निराश हो गए और पोस्टर को लेकर जमकर ट्रोलिंग शुरू कर दी.
फिल्म का पहला पोस्टर सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के सबसे आइकॉनिक मोमेंट को दिखाता है. इसमें राजकुमार राव लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की बालकनी में बिना शर्ट जर्सी लहराते नजर आ रहे हैं. यह वही ऐतिहासिक पल है, जब साल 2002 के नेटवेस्ट सीरीज फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया था और जीत के जश्न में सौरव गांगुली ने अपनी जर्सी उतारकर हवा में लहराई थी. पोस्टर पर लिखा है, “उन्होंने सिर्फ खेल खेला नहीं, बल्कि खेल को बदल दिया.” वहीं मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

दिलजीत दोसांझ की प्रतिबंधित फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर पाकिस्तानियों ने मरियम नवाज़ से की खास गुहार सोशल मीडिया पर उठी स्क्रीनिंग की मांग
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर सरकार का डंडा रिलीज के दो दिन बाद ही जी5 से हटाई गई
पत्नी संग फिर दूल्हा बने अशोक सराफ, सालगिरह बनी यादगार
मेगा स्केल पर बन रही रणवीर सिंह की ‘प्रलय’
पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं अलका याग्निक, भावुक संदेश शेयर किया
जल्द पूरी होगी ‘पंचायत 5’ की शूटिंग : फैसल मलिक