फीड इंडिया मूवमेंट एसोसिएशन का झाड़ग्राम में कम्बल वितरण
कोलकाता: फीड इंडिया मूवमेंट द्वारा, सेवा परमों धर्म के तर्ज पर संस्था द्वारा विगत चार वर्षों से, गरीब, असहाय जरुरतमंदो के बीच सेवा का कार्य करती आ रही है। विगत दिन इस संस्था झारग्राम के बेलपहाड़ी में बसे अनुसुचीत जाति/जनजाति के समस्त ग्रामीण महीलाओं व वृद्धों के बीच कम्बल वितरण की गई। संस्था के सचिव बी. के. दास ने बताया कि यह बात सत्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब, विशेषकर जनजाति लोगों को नहीं मिल पाती है- अत: हमारी संस्था थोड़ी मदद कर इनके चेहरे पे खुशी लाने का कार्य करती है हमलोग प.बं. के हर जिले में इस तरह के कार्यक्रम लगा तार आयोजन करते हैं। संस्था के संस्थापक वी के. शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था निरन्तर भोजन व अन्य साम्रगी की सहायता देती आ रही है अब तक लगभग तीन लाख लोगो को हमने सेवा प्रदान की है। भविष्य मे बड़ी योजना है यदि लोग साथ दे। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य शंकर हलदर, प्रो. नंजमूल आलम मंडल, डा. रामप्रसाद्ध आता , आशीस झा, अमन रे , परमवी सिंह मोजूद थे। संस्था उमाकांत मिश्रा एवं डॉ रूमा गोम्स के विशेष मार्गदर्शन पर निरंतर सेवा कर रही है।

एलबीएसएम कॉलेज में भारतेंदु साहित्य उत्सव संपन्न
उधमपुर में दो आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
Gulmohur StartUp Studio की अनूठी पहल: ‘कचरे से कारीगरी’ कर छात्रों ने बनाए 100 से अधिक उपहार
मारपीट के 24 घंटे के अंदर घूसकांड में BDO गिरफ्तार, ले रहे थे 75 हजार
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘पॉर्न ऐप’ का झांसा देकर साइबर धोखाधड़ी