सितंबर 2024 के अंत तक डिजिटल भुगतान में 11.1% की वृद्धि : आरबीआई
ऑनलाइन लेन-देन को अपनाने को मापने वाले आरबीआई के सूचकांक के अनुसार, सितंबर 2024 तक देश भर में डिजिटल भुगतान में साल-दर-साल 11.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। रिजर्व बैंक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सितंबर 2024 के लिए आरबीआई का डिजिटल भुगतान सूचकांक (आरबीआई-डीपीआई) मार्च 2024 के 445.5 के मुकाबले 465.33 है। इसने कहा, “आरबीआई-डीपीआई सूचकांक में वृद्धि देश भर में भुगतान बुनियादी ढांचे और भुगतान प्रदर्शन में वृद्धि के कारण हुई।” सूचकांक में पांच व्यापक पैरामीटर शामिल हैं जो विभिन्न अवधियों में देश में डिजिटल भुगतान की गहराई और पैठ को मापने में सक्षम हैं। ये पैरामीटर हैं भुगतान सक्षमकर्ता (भार 25 प्रतिशत); भुगतान बुनियादी ढांचा – मांग पक्ष कारक (10 प्रतिशत); भुगतान बुनियादी ढांचा – आपूर्ति पक्ष कारक (15 प्रतिशत); भुगतान प्रदर्शन (45 प्रतिशत); और उपभोक्ता केंद्रितता (5 प्रतिशत)।

वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार जीवित हृदय का सफल परिवहन, भारतीय रेल ने रचा इतिहास
गया जंक्शन पर गंगा-सतलज एक्सप्रेस में उठी चिंगारी; त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
एनएचईएस में निवेश समारोह आयोजित, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ
केरल समाजम मॉडल स्कूल में प्री-प्राइमरी के बच्चों ने मनाया रेड कलर डे
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दो दिवसीय अधिवेशन का समापन, आगामी 5 वर्षों का मिशन रोडमैप हुए तैयार
सेबी की बड़ी कार्रवाई पंद्रह शोध विश्लेषकों का पंजीकरण किया रद्द, जरूरी नवीनीकरण शुल्क न भरने पर नियामक ने उठाया कद