मुख्यमंत्री ने सरहुल पर्व पर झारखंड में दो दिवसीय राजकीय अवकाश किया घोषित
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरहुल पर्व पर झारखंड में दो दिवसीय राजकीय अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।
हेमंत सोरेन ने लिखा कि पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर दो दिन के राजकीय अवकाश की मांग उठ रही थी। आदिवासी समाज के इस महा पावन पर्व के महत्व को देखते हुए इस वर्ष से दो दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आये हैं और सदैव सहेजेंगे। जय सरना, जय झारखंड।

झारखंड के इन ज़िलों में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है
झारखंड के लातेहार में बड़ा हादसा डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत
टाटा स्टील को बड़ा झटका झारखंड सरकार ने भेजा १७५५ करोड़ का नोटिस कंपनी कानूनी चुनौती देने की तैयारी में
असम में चुनाव प्रचार से रोके जाने पर भड़के हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री के दौरे के बीच लगाया बाधा डालने का आरोप
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट कोबरा जवान घायल