झारखंड में 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा-आंधी चलने का अलर्ट
साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मई महीने की शुरुआत से ही राज्य के सभी जिलों में मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग ने नौ मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में कमी रहने की संभावना जताई है. वहीं चार और पांच मई को राज्य के 17 जिलों में आकाश में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गयी है. इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ-साथ बारिश की संभावना है.
4 मई को रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में तेज हवा चलने के साथ बादल गरजने और हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं पांच मई को रांची सहित खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने चार और पांच मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बाबा मंदिर क्षेत्र में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा कराया गया नष्ट
झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद स्टेशन जा रहे दो कांवरिए सड़क हादसे में घायल, कार ने मारी टक्कर
JPSC-JSSC विवाद पर बोले हेमंत सोरेन, छात्रों की हर चिंता पर सरकार की नजर
रांची समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका
LPG e-KYC की डेडलाइन नजदीक, नहीं कराया तो प्रभावित हो सकती है गैस सेवा; घर बैठे ऐसे करें KYC