रांची में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने 5 को रौंदा, 3 की मौत
राजधानी रांची में वीआईपी सड़क कहे जाने वाली हरमू बायपास रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को उड़ा दिया. इस दर्दनाक घटना से पूरी राजधानी में सनसनी मचा दी. भीड़ ने किया चक्का जाम इस भीषण हादसे और 3 लोगो की स्पॉट डेथ के बाद के लोगों ने खूब हंगामा किया. गुस्साई भीड़ ने तीनों के शव को सड़क पर रखकर पूरी तरह जाम कर दिया. राजधानी रांची के हरमू रोड पर हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों का आरोप था कि वीआईपी सड़क होने के बावजूद दुर्घटना वाले स्थान एंबुलेंस को पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया. अगर लापरवाही बरतने के बजाय समय पर एंबुलेंस पहुंचती तो शायद मृतकों की जान बच जाती. मृतकों में मां बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है. प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने पांच लोगों को चपेट में ले लिया. इसके बाद कार डिवाइडर से उड़कर सड़क के दूसरे साइड जाकर एक पेड़ से टकरा गई. बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर कार पर सवार व्यक्ति शराब के नशे में धुत था. आक्रोशित भीड़ के द्वारा कार चालक को अपने कब्जे में लिया गया था, हालांकि समय रहते मौके पर पहुंची अरगोड़ा थाना की पुलिस ने आरोपी फॉर्च्यूनर कार चालक को भीड़ के चुंगल से छुड़ाते हुए हिरासत में ले लिया है.आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई इधर सड़क पर बैठे आक्रोशित लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद समझा बूझाकर शांत कराया गया. हटिया के डीएसपी पीके मिश्रा के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद भीड़ को सड़क से हटाया गया. डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कर के द्वारा लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाया जा रहा था. इस दौरान हादसा हो गया, जिसके परिणाम स्वरुप तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा आरोपी सख्त कार्रवाई किया जाएगा.

देश में सबसे पहले महाकाल के आंगन में शुरू होगा दीपोत्सव
दिव्यांग अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, 3 सेकंड की देरी को आधार बनाकर नियुक्ति रद्द करने पर लगाई रोक
जिला प्रशासन की पहल से अनाथ बच्चे को मिला परिवार का स्नेह और संरक्षण, उपायुक्त ने दत्तक मां को सौंपा बच्चा
टाटा स्टील यूआईएसएल की ‘रिलाइफ’ पहल, अनपुयोगी घरेलू वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
वाराणसी में गंगा के ऊपर आसमान में वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने दिखाया करतब
दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, श्रीलंका के दिग्गज चमिंडा वास बने तेज गेंदबाजी कोच